Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखें डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के तहत यूपी में 7401 पदों पद कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की बड़ी भर्ती निकली है।

इतने पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की 7401 पदों पर भर्ती निकली है। नेशनल हेल्थ मिशन कम्युनिटी ऑफिसर की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (नर्सिंग) डिग्री (CCHN) सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। नर्सिंग में पोस्ट बेसिक बीएससी की डिग्री के साथ सीसीएचएन में इंटीग्रेटेड करिकुलम सर्टिफिकेट कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन करने के योग्य हैं।

देखें वेबसाइट

28 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2024 है।अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version