नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्थानीय स्वशासन, राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
जिसमें स्थानीय स्वशासन, राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए कुल 24797 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच की उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राप्त आवेदनों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया अपनाकर श्रेणीवार किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शहरी निकाय में 03 माह की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
देखे वेबसाइट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2024 है।