Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

​सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में भर्ती का सुनहरा अवसर है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CRPF ने सिपाही (तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है।
• ​कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन): कुल 9,175 पद (पुरुष: 9,096 | महिला: 79)। ये नियुक्तियां राज्यवार होंगी।
• ​कांस्टेबल (पायनियर विंग): कुल 20 पद (केवल पुरुष)। इसमें मेसन और इलेक्ट्रीशियन के पद शामिल हैं और ये अखिल भारतीय स्तर पर होंगे।
• विभिन्न पदों के लिए मानदंड अलग-अलग रखे गए हैं:
• ​ड्राइवर: 10वीं पास + भारी वाहन (HTV) लाइसेंस। (आयु: 21-27 वर्ष)
• ​मैकेनिक (MMV): 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI। (आयु: 18-23 वर्ष)
• ​अन्य ट्रेड्समैन: 10वीं पास और संबंधित काम का ज्ञान। (आयु: 18-23 वर्ष)
​नियमों के मुताबिक SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की आयु सीमा में राहत दी जाएगी।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए आवेदन 20 अप्रैल, 2026 से शुरू हो गये है।आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई, 2026 है।

Exit mobile version