Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने इन पदों पर निकाली भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन


नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है।

इन पदों पर होगी भर्ती

जिसमें मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती होगी। मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित फील्ड में कम से कम 5 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल ईमेल career@dmrc.org पर या ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरकर भेज सकते हैं। कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली। इसके लिए कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं होगी। आवेदन करने वालों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन अगस्त के पहले सप्ताह में किया जाएगा।

Exit mobile version