Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: डीआरडीओ में सीधी भर्ती, बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, देखें

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। डीआरडीओ ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है।

इतने पदों पर भर्ती

अप्रेंटिस की ये वैकेंसी डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्पलेक्स के लिए है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई/बी.टेक (ECE,EEE,CSE, मैकेनिकल, कैमिकल) इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 40
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)- 40
ट्रेड अप्रेंटिस- 120
कुल- 200

देखें वेबसाइट

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल 15 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version