नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इतने पदों पर भर्ती
जिसमें यह भर्ती डीयू के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की जानी है। यह भर्तियां कॉलेज में कुल पांच विभागों के लिए की जाएंगी। मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री की हो। पीएचडी डिग्री हो या नेट या स्लेट की परीक्षा पास की हो।
हिंदी- 1 पद
सांख्यिकी-1 पद
अर्थशास्त्र-1 पद
दर्शनशास्त्र- 1 पद
संस्कृत- 1 पद
देखें वेबसाइट
असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार https://lsr.edu.in लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2024 है।