Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में नौकरी का सुनहरा अवसर, भरें जाएंगे इतने पद

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। देश का सबसे प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में नौकरी का अवसर है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईआईएमसी ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के 7 पदों के लिये वैकेंसी निकाली है।
📌📌असिस्टेंट एडिटर
📌📌असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर
📌📌सेक्शन ऑफिसर
📌📌सीनियर रिसर्च असिस्टेंट
📌📌लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट
📌📌टेक्निकल असिस्टेंट (ऑडियो/विजुअल)
📌📌लाइब्रेरी क्लर्क।

देखें वेबसाइट

ऑनलाइन आवेदन पत्र 25 जून, 2024 से उपलब्ध हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2024 है। इसके अतिरिक्त, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 12 अगस्त, 2024 को शाम 6:00 बजे से पहले संस्थान में जमा करानी होगी। ऑनलाइन आवेदन लिंक https://iimcnt.samarth.edu.in पर भी उपलब्ध है। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आप https://www.iimc.gov.in/vacancy पर लॉग इन कर सकते हैं। इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.iimc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version