Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: रेलवे में 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 3000 से ज्यादा पदों पर होंगे आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे ने अंडर ग्रेजुएट एनटीपीसी भर्ती के लिए 3000 से ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट की इस भर्ती के माध्यम से आरआरबी रेलवे में ट्रैफिक असिस्टेंट, कर्मशियल क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के खाली पदों को भरेगा। आरआरबी एनटीपीसी 12वीं लेवल भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ की हो। इसके अलावा अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क पोस्ट के लिए इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग की स्पीड होनी चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन चल रहे हैं। उम्मीदवार 04 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version