Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: गेल (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी का सुनहरा अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गेल (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी का सुनहरा अवसर है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इसके लिए गेल ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के जरिए गेल में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए‌। साथ ही किसी प्रतिष्ठित/समर्पित अस्पताल/नर्सिंग होम में सर्जरी/जनरल मेडिसिन में एक साल का पोस्ट-इंटर्नशिप अनुभव होना चाहिए। चयन इंटरव्यू में किए गए परफॉर्म के आधार पर होगा।

देखें जानकारी

गेल ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com
उम्मीदवार ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं। 6 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें अपने विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स संलग्न करने होंगे।
पता: महाप्रबंधक (एचआर), गेल (इंडिया) लिमिटेड, पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, उसर, पोस्ट-माल्यान, ताल-अलीबाग, जिला-रायगढ़, महाराष्ट्र, पिन कोड 402203।

Exit mobile version