Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: भारतीय वायुसेना (IAF) में नौकरी का सुनहरा अवसर, देखें जरूरी योग्यता

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना (IAF) में नौकरी का सुनहरा अवसर है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसके लिए वायुसेना ने ग्रुप ‘सी’ सिविलियन के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। भारतीय वायुसेना के इस भर्ती के माध्यम से कुल 182 पदों पर बहाली की जाने वाली है। लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (साधारण ग्रेड): उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए वैध सिविल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

उम्मीदवार रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के 30 दिनों के भीतर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। साथ ही भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version