नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इसरों में भर्ती निकली है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भर्ती निकाली है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इसरो ने भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों के लिए योग्य और उपयुक्त उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसरो भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 16 पदों पर बहाली की जाने वाली है। चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की तारीख, समय और स्थान शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बाद में इंफॉर्म किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि
उम्मीदवार इसरो के इस भर्ती के लिए 31 मार्च तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। इसरो की वेबसाइट है- www.isro.gov.in