Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: यहां एम्स में बिना परीक्षा नौकरी का सुनहरा अवसर, प्रोफेसरों के पदों पर होगी भर्ती

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी का सुनहरा अवसर है।

74 पदों पर होगी बहाली

एम्स पटना ने प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है‌। इस भर्ती के माध्यम से कुल 74 पदों पर बहाली की जाने वाली है। इसके लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू एम्स, पटना में निर्धारित किया जाएगा।

इन पदों पर भर्ती

प्रोफेसर- 28 पद
अतिरिक्त प्रोफेसर- 17 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 19 पद
सहायक प्रोफेसर- 10 पद

देखें वेबसाइट

आवेदन शुरू हो गये हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन 1 अप्रैल तक या उससे पहले कर सकते हैं। एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version