बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंडियन बैंक में भर्ती चल रही है।
बैंक में नौकरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन बैंक ने बिना परीक्षा क्लर्क और ऑफिसर की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इंडियन बैंक में ऑफिसर JMG स्केल-I और क्लर्क पदों पर भर्तियां निकली हैं। इंडियन बैंक ने स्पोर्ट्सपर्सन के लिए नई भर्ती निकाली है। जिन उम्मीदवारों को खेलों में रुचि है और वो स्पोर्ट्स बैंकग्राउंड से है, वह आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। स्क्रीनिंग, स्पोर्ट्स ट्रायल और इंटरव्यू के जरिए कैंडिडेट्स को इस जॉब के लिए चुना जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए।
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है।