Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: ISRO में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, इतने पदों पर होगी बहाली

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने तकनीकी सहायक, तकनीशियन ‘बी’, भारी वाहन चालक ‘ए’, हल्के वाहन चालक ‘ए’ और रसोइए के पदों के लिए भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसरो के इस भर्ती के जरिए 30 पदों पर बहाली की जाएगी।
पदों का विवरण:-
मैकेनिकल- 10 पद
इलेक्ट्रिकल- 1 पद
वेल्डर- 1 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 2 पद
ट्यूनर- 1 पद
मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स- 1 पद
फिटर- 5 पद
मशीनिस्ट- 1 पद
भारी वाहन चालक ‘ए’- 5 पद
हल्के वाहन चालक ‘ए’- 2 पद
कुक- 1 पद
कुल पदों की संख्या- 30

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version