Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इस राज्य में युवाओं के लिए निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने फॉरेस्ट रेंजर के लिए वैकेंसी निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के पास कृषि, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, पशुपालन पशु चिकित्सा विज्ञान, ह्यूमैनिटी, वनस्पति विज्ञान, केमेस्ट्री, भूविज्ञान, गणित, फिजिक्स, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या संबंधित विषयों में ऑनर्स या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल, केमिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जल्द कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अगस्त है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version