Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस बनने का शानदार मौका, 335 पदों पर निकली है भर्ती, जानें योग्यता व सिलेक्शन प्रोसेस

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में काम करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन ऑयल के मार्केटिंग डिवीजन, वेस्टर्न रीजन ने विभिन्न ट्रेड और विषयों में कुल 335 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
• ​कुल पद: 335
•  ​पदों का विवरण:
◦ ​ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 174 पद
◦ ​टेक्नीशियन अप्रेंटिस: 99 पद
◦ ​ट्रेड अप्रेंटिस: 40 पद
◦ ​डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 22 पद
• ​स्थान: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव।
​शैक्षणिक योग्यता

1. ​टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के डिप्लोमा में न्यूनतम 50% अंक और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% अंक होना आवश्यक है।
2. ​ट्रेड अप्रेंटिस: 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का फुल-टाइम ITI सर्टिफिकेट जरूरी है।
3. ​ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त संस्थान से BA, B.Com, B.Sc या BBA की डिग्री।
4. ​डेटा एंट्री ऑपरेटर: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास।
​
देखें आवेदन की अंतिम तिथि

​इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस पदों पर चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए इसकी वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version