Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: भारतीय वायुसेना में अफसर बनने का शानदार अवसर, इतने पदों पर हो रही भर्ती

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2026) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है‌।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के जरिए देशभर के युवाओं को फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल) में अफसर बनने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस भर्ती के जरिए वायुसेना में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं चयन के लिए लिखित परीक्षा, एयर फोर्स सिलेक्शन फोर्स इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 300 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूड जैसे विषयों से प्रश्न होंगे। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। जो 9 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version