Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: आईबीपीएस ने सरकारी बैंकों में निकाली क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आईबीपीएस ने सरकारी बैंकों में क्लर्क की बड़ी भर्ती के आवेदन शुरू किए हैं।

बैंक में निकली भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईबीपीएस ने क्लर्क के 10277 पदों पर भर्ती निकाली है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 (CRP CSA -XV) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्लर्क की यह गवर्नमेंट जॉब बैंक ऑफ इंडिया (BOI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), कैनरा बैंक, इंडियन बैंक समेत कुल 11 सरकारी बैंकों के लिए निकाली गई हैं। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक है। आवेदन करने के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए और आपकी उम्र न्यूनतम 20 साल से अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन शुरू हो गये है। आईबीपीएस क्लर्क के लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 21 अगस्त है। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version