Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: IBPS RRB Recruitment 2024: रूरल बैंकों में 9000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, देखें पूरी जानकारी

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XII का नोटिस जारी कर दिया गया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने रूरल बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोले दिया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 9995 पद भरे जाएंगे। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से ऑफिसर स्केल – I (पीओ), लॉ ऑफिसर (ग्रेड -II), ऑफिसर (ग्रेड – III), बैंकिंग ऑफिसर स्केल – II, लॉ ऑफिसर (ग्रेड – II), आईटी ऑफिसर (ग्रेड II), एग्रीकल्चर ऑफिसर (ग्रेड – II), चार्टर्ड एकाउंटेंट (ग्रेड II) के पद भरे जाएंगे।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन शुरू हो गये है‌। अंतिम तिथि 27 जून है। प्री एग्जाम ट्रेनिंग 22 से 27 जुलाई 2024 के बीच होगी। पीओ और क्लर्क प्री परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 के दिन आयोजित होगी। पीओ मेन/सिंगल ऑफिसर्स (II और III) परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर के दिन किया जाएगा। ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा 6 अक्टूबर के दिन आयोजित किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट  ibps.in. पर जाकर आवेदन करें।

Exit mobile version