नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती हो रही है।
इतने पदों पर भर्ती
एसएससी ने जीडी भर्ती में करेक्शन विंडो खोल दी है। ऐसे में जिन भी अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में आवेदन किया है, वे अगर अपने फॉर्म में कुछ एडिट या सुधार करना चाहते हैं। वह कर सकते हैं। एसएससी जीडी सरकारी नौकरी की इस भर्ती के जरिए केंद्रीय सश्स्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबलों की नियुक्ति की जा रही है। इस साल करीब 40 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसकी परीक्षा 2025 में ली जाएगी।
देखें वेबसाइट
एसएससी जीडी करेक्शन विंडो 5 नवंबर 2024 से 7 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।