Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: Indian Navy Agniveer Recruitment 2024: इंडियन नेवी एसएसआर-एमआर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, देखें

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय नौसेना में एसएसआर एवं एमआर पदों पर भर्ती निकाली गई है।

एसएसआर एवं एमआर पदों पर भर्ती

जिसमें एमआर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा एसएसआर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का मैथमेटिक्स, फिजिक्स एवं कंप्यूटर साइंस/ केमिस्ट्री/ बायोलॉजी में इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का जन्म 1 नवंबर 2003 एवं 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ हो।

देखें वेबसाइट

जिसके लिए आवेदन 13 मई से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2024 तय की गई है। ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version