Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: भारतीय रेलवे में बंपर भर्ती: 6,777 अपरेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, बिना परीक्षा के ऐसे होगा चयन

​भारतीय रेलवे में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार अवसर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अपरेंटिसशिप के लिए रिकॉर्ड 6,777 पदों पर भर्ती निकाली है।

ऐसे होगा चयन

इसके लिए 10वीं और आईटीआई (ITI) पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों को आधार बनाकर तैयार की जाएगी।
• आईटीआई ट्रेड्स के लिए: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
•  ​मेडिकल लैब टेक्नीशियन के लिए: मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषय होने चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50% मार्क्स होने आवश्यक हैं।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Exit mobile version