Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: NCR में अप्रेंटिस के बंपर पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

​नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इतने पदों पर भर्ती

इस अभियान के तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 1,853 पदों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार का कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना जरूरी है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी और 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रमाणपत्र, फोटो व हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcncr.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version