Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: कैनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर बंपर भर्तियां, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

​

​बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कैनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 3500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बैंक में भर्ती

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया जाएगा। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में की जाएंगी। योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक उम्मीदवार कैनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

​राज्यवार रिक्तियों का मुख्य विवरण

• ​उत्तर प्रदेश: 409 पद
• ​बिहार: 122 पद
• ​झारखंड: 74 पद
• ​दिल्ली: 93 पद
• ​उत्तराखंड: 48 पद
• ​हरियाणा: 114 पद
• ​मध्य प्रदेश: 110 पद
• ​राजस्थान: 96 पद
• ​पंजाब: 96 पद
• ​पश्चिम बंगाल: 150 पद
• ​कर्नाटक: 581 पद
• ​तमिलनाडु: 391 पद
• ​आंध्र प्रदेश: 247 पद
• ​तेलंगाना: 134 पद
• ​महाराष्ट्र: 205 पद
• ​केरल: 240 पद
• ​(अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पदों की सूची अधिसूचना में उपलब्ध है)


​पात्रता एवं नियम

इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातककी डिग्री हो। अभ्यर्थी को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता (अंकों), स्थानीय भाषा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है। आधिकारिक वेबसाइट ([https://canarabank.bank.in](https://canarabank.bank.in)) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version