Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें जरूरी जानकारी

उत्तराखंड के अपने इकलौते वाणिज्यिक बैंक-द नैनीताल बैंक लिमिटेड ने विभिन्न उच्च और विशेषज्ञ पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है।

इन पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पदों में मुख्य वित्तीय अधिकारी, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (आईटी), केंद्रीय आंतरिक लेखा परीक्षा विभाग के लिए सलाहकार, सूचना प्रौद्योगिकी व मानव संसाधन सलाहकार, एसटीसी सलाहकार व आंतरिक लोकपाल शामिल हैं। इनमें से कुछ पद नियमित श्रेणी के हैं जबकि कुछ संविदा पर हैं।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version