Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की नई भर्ती, भरें जाएंगे 25 हजार से अधिक पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की नई भर्ती निकली है। जिसमें 25 हजार से अधिक पदों पर जीडी कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती निकल गई हैं।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जारी हो गया है। एसएससी जीडी की यह भर्ती उनक युवाओं के लिए एक सुनहरी अवसर है। जो बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी आदि फोर्स में जाना चाहते हैं। 25487 पदों में सबसे ज्यादा भर्ती सीआईएसएफ में निकली हैं।

देखें वेबसाइट

इसके लिए 1 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है। अभ्यर्थी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक है।

Exit mobile version