Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: रेलवे में युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, ITI का डिप्लोमा अनिवार्य

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईटीआई का डिप्लोमा अनिवार्य

रेलवे में 3624 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा किया हो।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इस नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन कल यानी 27 जून 2023 से शुरु होंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट https://wr.indianrailways.gov.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं‌। आवेदन करने की आखिरा तारीख 26 जुलाई 2023 है।

Exit mobile version