Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: सेना में अधिकारी बनने का मौका, अभी करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय सेना 50वीं (10+2) तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस 50) के माध्यम से लेफ्टिनेंट के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज सात जुलाई, 2023 को देर रात बंद कर देगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय सेना में 90 रिक्तियों को भरना है। साथ ही भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) उन उम्मीदवारों के लिए एक अवसर है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण की है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण की है, वे इस प्रविष्टि के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, सभी आवेदकों को जेईई (मेन्स) 2023 के लिए उपस्थित हुए होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version