Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: आईटीआई में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, आईटीआई में फोरमैन अनुदेशकों के 31 पदों (जनरल-21, एससी-7, एसटी-1, ओबीसी-5, ईडब्ल्यूएस-3) पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों को 12वीं पास के साथ ही सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, रेफरीजरेशन व एयर कंडीशनर या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

Exit mobile version