Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए जरूरी खबर, डीआरडीओ में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। डीआरडीओ में नौकरी निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें रिक्रूटमेंट एंड ऐस्समेंट सेंटर ने साइंटिस्ट बी, ग्रुप ए पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से विभिन्न डिस्प्लिन में साइंटिस्ट बी के कुल 181 पद भरे जाएंगे। ये पद टेक्निकल सर्विस या डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सर्विस (DRDS) के अंतर्गत निकले हैं।

जल्द करें आवेदन

इसके लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर आवेदन करना है। रजिस्ट्रेशन चालू हो चुके हैं इसलिए इच्छुक हों तो जल्द आवेदन कर दें।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आपको डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऐसा करने के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन का पता ये है – drdo.gov.in. इसके अलावा रिक्रूटमेंट एंड ऐस्समेंट सेंटर (RAC) की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in से भी अप्लाई कर सकते हैं।

Exit mobile version