Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: UPSC की नई भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

322 पदों पर होगी भर्ती

जिसमें इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 322 पदों को भरना है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप अधीक्षण पुरातत्व रसायनज्ञ, उप अधीक्षण पुरातत्वविद् सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर, फॉरेंसिक मेडिसिन में स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III सहित कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देखें वेबसाइट

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsconline.nic.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2024 है।

Exit mobile version