Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: ONGC में अप्रेंटिस के दो हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, यहां देखें अन्य जानकारी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इन पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के तहत विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में कुल 2,623 पदों पर अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पद देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्रों के अलग-अलग कार्य केंद्रों पर भरे जाएंगे। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं पास से लेकर संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री तक की योग्यता होनी चाहिए। चयनित प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन 16 अक्तूबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक खुले हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version