Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: बैंक में अधिकारी बनने का मौका: IBPS PO की 6 हजार से अधिक पदों पर चल रही भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

​बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

6,000 से अधिक पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के 11 प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े बैंक शामिल हैं। इसके लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना अनिवार्य है। आयु की गणना के लिए कैंडिडेट की जन्मतिथि 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version