Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में की जा रही भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

नौकरी का सपना देख रहे खिलाड़ी युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। साउथर्न रेलवे के रिक्रूटमेंट सेल ने स्पोर्ट्स कोटा के जरिए नई भर्ती करने की घोषणा की है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में प्रतिभावान खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया में स्पोर्ट्स ट्रायल शामिल है। इस भर्ती के माध्यम से अलग-अलग लेवल पर एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट, टेनिस, गोल्फ, स्विमिंग, बास्केटबॉल, हॉकी जैसे स्पोर्ट्स डिसिप्लीन में भर्ती की जाएगी। सभी के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है।

देखें वेबसाइट

इस रेलवे नई भर्ती आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आरआरसी चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर जाना होगा। आवेदन 13 सितंबर से ऑफिशियल वेबसाइट iroams.com पर शुरू हो गए हैं। जिसमें अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Exit mobile version