Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: रेलवे में निकली 5000 हजार ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के तहत अप्रेंटिस के कुल 5349 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। इन पदों को भरने के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही कोई इंटरव्यू होगा। चयन आईटीआई और 10वीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। सबसे अधिक पद फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए हैं। फिटर के 1614 पद, इलेक्ट्रिशियन के 1217 पद, वेल्डर के 532 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 280 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 236 पद, डीजल मैकेनिक के 207 पद, पेंटर के 190 पद, कारपेंटर के 184 पद और रेफ्रिजरेशन तथा एसी मैकेनिक के 184 पद शामिल हैं। इसके अलावा पाइप फिटर, प्लंबर, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, टर्नर, स्टेनोग्राफर, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल मैकेनिक, फोर्जर और हीट ट्रीटर जैसे ट्रेड भी इस भर्ती में शामिल किए गए हैं।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी।

Exit mobile version