Site icon Khabribox

जॉब अलर्ट: नैनीताल बैंक में 110 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी व क्लर्क के 110 पदों पर भर्तियां निकली हैं। यह नियुक्तियां बांड के आधार पर होंगी। जिसमें से मैनेजमेंट ट्रेनी के 60 व क्लर्क के 50 पद है।

यह होनी चाहिए योग्यता

मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। इसके अलावा बैंक या किसी एनबीएफसी में दो साल के कार्य अनुभव भी जरूरी होगा। वहीं क्लर्क पद पर भी स्नातक के साथ बैंक या एनबीएफसी में दो साल के अनुभव को वरीयता होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि

27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन बैंक की वेबसाइट पर किए जा सकेंगे।

Exit mobile version