Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इस विश्वविद्यालय में 347 पदों पर निकली भर्ती, देखे डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें ग्रुप-सी के तहत 25 प्रकार के 313 और ग्रुप ए के 18, ग्रुप बी के 16 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 347 पदों पर भर्ती होगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1500 आवेदन शुल्क और 100 रुपये फैसिलिटेशन चार्ज तय किया गया है। वहीं एससी-एसटी के लिए सात सौ रुपये और 100 रुपये फैसिलिटेशन चार्ज निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के अभ्यर्थियों को सिर्फ 100 रुपये फैसिलिटेशन चार्ज देना होगा।

देखें आवेदन तिथि

इसके लिए एक मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि एक अप्रैल तय की गई है।

Exit mobile version