Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, भरें जाएंगे 3000 पद, उत्तराखंड में 30 पद शामिल

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने बैंक में अपरेंटिस के पद पर भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें इस साल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस के कुल 3000 पदों पर उम्मीदवारों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए। सबसे अधिक रिक्तियां महाराष्ट्र में उपलब्ध हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश (यूपी), एमपी (मध्य प्रदेश), गुजरात और बिहार हैं। उत्तराखंड में 30 पदों पर भर्ती है। अन्य जिलों में भी भर्ती होगी। वेबसाइट में जानकारी उपलब्ध है‌।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 मार्च 2024 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उन्हें प्रशिक्षुता पोर्टल – www.nats.education.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आधिकारिक वेबसाइट
Centralbankofindia.co.in है।

Exit mobile version