नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इतने पदों पर भर्ती
जिसमें इस भर्ती अभियान के जरिए 2700 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों के पास यूजीसी, एआईसीटीई या सरकारी एजेंसियों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता परिणाम नवीनतम 30 जून, 2024 तक घोषित किया जाना चाहिए। उम्मीदवारों को उस राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा में पारंगत होना चाहिए, जहां वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
देखें वेबसाइट
इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2024 है।
आधिकारिक वेबसाइट, pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।