Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: यहां एम्स में कई पदों पर निकली भर्ती, भरें जाएंगे इतने पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल (AIIMS Bhopal) ने सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक के कुल 76 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत 76 पद भरें जाएंगे। एम्स भोपाल इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के कुल 76 पदों को भरेगा और यह भर्ती कुल 23 विभागों के लिए निकाली गई है। इसमें बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, पैथोलॉजी एंड लेब मेडिसिन समेत अन्य कई विभाग शामिल है। 

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार 05 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version