Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: रेलवे में 1000 से अधिक पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले है।

इन पदों पर भर्ती

जिसमें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रेलवे के विभिन्न विभागों में कुल 1,036 पद भरे जाएंगे। जिसमें ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षकों (विभिन्न विषय) के 338 पद, प्राइमरी रेलवे टीचर (विभिन्न विषय) के 188 पद, पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों (विभिन्न विषय) के 187 पद समेत चीफ लॉ असिस्टेंट, सरकारी वकील, जूनियर ट्रांसलेटर/हिंदी और फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर जैसे पद शामिल हैं।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी और 6 फरवरी 2025 को खत्म होगी। उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version