Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: IB में 200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंटेलीजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड – II/टेक्निशियन के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर भर्ती

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से एसीआईओ के कुल 226 पदों पर भर्ती होगी. इन पद पर कैंडिडेट्स का चयन गेट परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगा। इसलिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने गेट परीक्षा पास की है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 है। एप्लीकेशन लिंक 23 दिसंबर 2023 को खुल गया है। आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – mha.gov.in.

Exit mobile version