Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: UPSC में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, देखें आवेदन की अंतिम तिथि

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी इकोनॉमिक ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुरू हो गये हैं। यूपीएससी भर्ती 2024 अभियान के जरिए 28 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें एंथ्रोपोलॉजिस्ट के 8 पद, असिस्टेंट कीपर के 1 पद, साइंटिस्ट बी के 3 पद, रिसर्च ऑफिसर/ प्लानिंग ऑफिसर के 1 पद, असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट के 1 पद, असिस्टेंट मिनरल इकोनोमिस्ट के 1 पद, इकोनॉमिक ऑफिसर के 9 पद, सीनियर लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 पद शामिल हैं।

देखें वेबसाइट

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि मार्च में निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 मार्च 2024 तक भरे जाएंगे।

Exit mobile version