Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इस विभाग में सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, इतने चरणों में होगी परीक्षा

​सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,167 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:
• ​कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
• ​फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
• ​फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
• ​डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
• ​मेडिकल टेस्ट

महत्वपूर्ण तिथियां

• ​आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 नवंबर 2026
• ​आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsf.mha.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

​

Exit mobile version