Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इंटेलिजेंस ब्यूरो में इतने पदों पर निकली भर्ती, देखे वेबसाइट

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय में भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II एग्जीक्यूटिव पद पर 995 वैकेंसी निकली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इसके लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना होगा।

देखें वेबसाइट

उम्मीदवार केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

देखें आवेदन की तिथि

एसीआईओ पद के लिए फॉर्म 25 नवंबर से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 दिसंबर होगी।

Exit mobile version