Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: NIACL में असिस्टेंट के इतने पदों पर निकली भर्ती, देखें जरूरी डिटेल्स

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) में असिस्टेंट की भर्ती निकली है।

इतने पदों पर भर्ती

दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती निकली हैं। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकेंगे। जल्द ही वेबसाइट पर इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होगा। फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा व रीजनल लेंग्वेज टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए 17 दिसंबर से आवेदन शुरू हो गये हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 01 जनवरी होगी। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version