Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: नवोदय विद्यालय में TGT और PGT पदों पर निकली भर्ती, ऐसे होगा चयन

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। नवोदय विद्यालय समिति प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और स्नातकोत्तर शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

यहां होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों में स्थित विभिन्न नवोदय विद्यालयों में पद भरे जाएंगे। एनवीएस भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास देश के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित सब्जेक्ट में डिग्री के साथ-साथ बी.एड (शिक्षा स्नातक) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा योग्यता होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थियों का सेलेक्शन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। संभावना है कि यह 16 मई 2024 को आयोजित की जा सकती है।

देखें वेबसाइट

इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देखे-www।navodaya।gov।in

Exit mobile version