Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर के पदों पर भर्ती, देखें वेबसाइट

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसके तहत संस्थान में असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर के कुल 38 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें एससी के 05 और एसटी के 02 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। जबकि ओबीसी के 10 पद और ईडब्लूएस श्रेणी के 03 पदों को भरा जाएगा।

आवेदन की तिथि

इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन रोजगार समाचार (25 नवंबर-02 दिसंबर, 2023) में प्रकाशित हुआ है। इन पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख विज्ञापन प्रकाशन के 30 दिनों के अंदर है।

देखें वेबसाइट

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को DPCC की आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhigovt.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

Exit mobile version