Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: CRPF में इन पदों पर निकली भर्ती, देखे अधिसूचना

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती-

जिसमें इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 60 व्यक्तियों को नियुक्त करना है, जिनमें से 29 पद विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के पद के हैं और 31 पद सामान्य कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी पदों के हैं।

12 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि-

जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version