Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: डीआरडीओ में इन पदों पर निकली भर्ती, ITI युवाओं के लिए शानदार मौका

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आईटीआई करके अपरेंटिसशिप करना है तो भारतीय रक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (DRDO) में शानदार मौका है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

डीआरडीओ के अंतर्गत आने वाली डिफेंस मेटलर्जिकल लैबरोटरी (DMRL) ने आईटीआई अपरेंटिसशिप की भर्ती निकाली है। यहां अपरेंटिसशिप के लिए 127 वैकेंसी है। इसके तहत फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में आईटीआई करने वालों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों को NCVT/SCVT संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए।
फिटर-20
टर्नर-08
मशीनिस्ट-16
वेल्डर-04
इलेक्ट्रीशियन-12
इलेक्ट्रॉनिक्स-04
COPA- 60
बढ़ई-02
बुक बाइंडर-01

देखें वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए www.apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई है।

Exit mobile version